{"_id":"585ffb234f1c1b5221eeae2a","slug":"caul-singh-attack-on-bjp-charg-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ के सहारे सत्ता में आने के सपने देख रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ के सहारे सत्ता में आने के सपने देख रही भाजपा
मंडी
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
मंडी के गांधी भवन में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की चार्जशीट झूठ का पुलिंदा है। जिसके माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया। भाजपा झूठ के सहारे सत्ता में आने के सपने देख रही है, जो कभी पूरे नहीं होंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार ने चार सालों में प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश के लोग विकास के नाम पर वोट देकर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएंगे।
विज्ञापन
रविवार को गांधी भवन में नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा की चार्जशीट में जो आरोप लगाए हैं, वह सभी झूठे हैं। आशा वर्करों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया वर्ष 2007 में शुरू हुई थी। जिसमें पूरे प्रदेश में 7750 आशा वर्करों की नियुक्ति की जानी थी। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने इसे ठंडे बस्ते में डाला। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर उन्होंने आशा वर्करों की नियुक्ति को केंद्र के समक्ष उठाया।
विज्ञापन
जिसके बाद ही प्रदेश में 7650 आशा वर्कर नियुक्त किए गए। जिसमें भाजपा को घोटाला नजर आ रहा है। ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों की सप्लाई के आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में प्लांट लगाने के लिए तीन बार टेंडर हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अच्छी क्वालिटी की दवाइयां बन रही हैं। देश भर में एक लाख करोड़ की दवाइयां बन रही है। जिसमें 31 प्रतिशत हिमाचल प्रदेश में बनती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका एहसास हो जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में आगामी सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। साथ ही हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेज को अगस्त से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन