फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cargil mortyar parents awarded

सेरी मंच पर 12 कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मान

Tue, 26 Jul 2016 10:39 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 26 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
cargil mortyar parents awarded
मंडी के कारगिल पार्क में शहीदों को पुष्पचक्र भेंट करते एसडीएम सदर डा. मदन कुमार। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम डा. मदन कुमार ने की। इस दौरान सेरी बाजार स्थित कारगिल पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जिले के 12 सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। समारोह में पूर्व सैनिकों ने सेरी मंच के करीब प्रस्तावित शहीद स्मारक की डीपीआर को नए सिरे से बनाने की मांग उठाई।

विज्ञापन


एसडीएम मदन कुमार ने कहा कि देश के इतिहास में कारगिल युद्ध का काफी महत्व है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि ब्रिगेडियर खुशहाल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के सैनिकों के गर्व का दिन है। जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शहीद स्मारक की डीपीआर को नए सिरे से बनाया जाए। उन्होंने प्रशासन से स्मारक के निर्माण में पूर्व सैनिकों की सलाह लेने की बात कही। इस अवसर पर उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड मंडी मेजर विकास सकलानी, कर्नल केके मल्होत्रा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा, कर्नल तलवार, कर्नल साही, कर्नल वीरेंद्र कुमार, कैप्टन हेत राम, डीडी शर्मा, राजेश्वर ठाकुर, सूबेदार बहादुर सिंह सहित कई पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed