फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car goes off the road, driver safe

Mandi News: सड़क से उतरी कार, चालक सुरक्षित

Wed, 15 Apr 2026 05:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
Car goes off the road, driver safe
चांजू के पास हवा में लटकी पिकअप
विज्ञापन

चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के चांजू मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। गनीमत ये रही कि दुर्घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी घटना नकरोड़ -चांजू मार्ग पर चांजू के समीप देखने को मिली। यहां पर पिकअप वाहन हवा में लटक गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर बड़ा हादसा होने से रोक लिया।

पहला मामला मंगलवार सुबह उपमंडल के चांजू मार्ग पर देखने को मिला। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। कार चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, सुनील कुमार, राज कुमार, शक्ति प्रसाद ने बताया कि इस मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम मजबूत नहीं हैं। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को इसके बारे में प्रयास करने चाहिए। वहीं, दूसरे मामले में नकरोड़-चांजू मार्ग पर चांजू के समीप एक पिकअप गाड़ी हवा में लटक गई। बीते दिनों इस मार्ग पर भूस्खलन हुआ था। इससे मार्ग की हालत खस्ता हो गई है। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed