फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Candle march organized

नगवाईं में भटवाडी के ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 13 Jan 2021 06:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Candle march organized
नगवाई के पास गत दिनों सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिजनों के साथ एनएचआई के खिलाफ कैंडल जला कर रो - फोटो : Mandi
नगवाईं (मंडी)। पांच जनवरी को सड़क हादसे में मारे गए भटवाडी के युवक के रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने कैंडल जुलूस निकालकर रोष जाहिर किया। उनका आरोप है कि एनएच की लापरवाही से ब्लैक स्पॉट पर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उन्होंने एनएच से परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अगर स्पॉट ठीक होता तो उनके घर के एकमात्र सहारे की जान बच सकती थी। मृतक के रिश्तेदारों और ग्रामीण अरुण कुमार, विक्रांत, सुप्रीत, तरुण, कमल, विकास, भवानी दत्त, यशपाल शर्मा, राहुल, निशु ने बताया कि मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। पिता का पहले ही निधन हो गया है। युवक पर ही घर का पूरा बोझ था। उसके निधन के बाद घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। मृतक की दादी और मां अपंग है। घर में शादी की उम्र की छोटी बहन है। छोटे भाई को वह आईटीआई करवा रहा था। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन

लोगों ने एनएचआई से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और एनएचएआई पीड़ित परिवार की मांगों को नहीं माना तो, मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, किसान संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार कुक्कू, संजय ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, भानू कपूर सहित अन्य लौग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed