{"_id":"6a44f2ffae0528b395091d60","slug":"bus-service-on-the-sundernagar-katra-route-resumes-after-19-days-pilgrims-heave-a-sigh-of-relief-mandi-news-c-90-1-mnd1021-202996-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर-कटड़ा रूट पर बस 19 दिन बाद बहाल, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर-कटड़ा रूट पर बस 19 दिन बाद बहाल, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
30 साल में पहली बार बंद हुआ था एचआरटीसी का यह कमाऊ रूट
बसों और टायरों की कमी से सुंदरनगर डिपो के कई रूट संकट में
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। करीब तीन दशक से मंडी जिले के श्रद्धालुओं, छात्रों और यात्रियों की भरोसेमंद साथी रही सुंदरनगर–माता श्री वैष्णो देवी (कटड़ा) बस सेवा 19 दिन के बाद बुधवार से फिर शुरू हो गई। 12 जून से बंद पड़ी इस बस सेवा के दोबारा संचालन से कटड़ा, जम्मू, पठानकोट और कांगड़ा जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
लगभग 30 वर्षों से नियमित रूप से संचालित हो रही इस बस सेवा के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब इसे इतने लंबे समय तक बंद रखना पड़ा। इसकी मुख्य वजह एचआरटीसी के सुंदरनगर डिपो में बसों, टायरों और अन्य आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की कमी रही। संसाधनों के अभाव का असर डिपो के कई अन्य लंबी दूरी के रूटों पर भी पड़ा है। यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कुछ और रूट भी प्रभावित हो सकते हैं।
सुंदरनगर से यह बस प्रतिदिन सुबह पांच बजे रवाना होकर मंडी आईएसबीटी, जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, पालमपुर और पठानकोट होते हुए शाम तक जम्मू पहुंचती है और इसके बाद कटड़ा के लिए रवाना होती है। अगले दिन सुबह कटड़ा से वापसी कर रात करीब 9:45 बजे सुंदरनगर पहुंचती है। यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर में अध्ययनरत छात्रों के लिए यह बस सबसे सुविधाजनक परिवहन साधनों में से एक मानी जाती है। वहीं, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी अब फिर से सीधी यात्रा की सुविधा मिल गई है। करीब 401 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह सुंदरनगर डिपो की एकमात्र सीधी बस सेवा हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दरबार तक पहुंचाती है। विशेषकर नवरात्र के दौरान इस बस में सीट मिलना भी कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
कोट
बस सेवा को बुधवार से दोबारा शुरू कर दिया गया है। सुंदरनगर डिपो में बसों की कमी और कई बसों के खराब होने के कारण इसे कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ा था। -कश्मीरी लाल, अड्डा प्रभारी, सुंदरनगर