फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bumper production of fruits in cluster, no buyers available

Mandi News: क्लस्टर में फलों की बंपर पैदावार, नहीं मिल रहे खरीदार

Tue, 19 Nov 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bumper production of fruits in cluster, no buyers available
धर्मपुर के शिवा प्रोजेक्ट के क्लस्टर बिंगा में बागवान फलों को दिखाते हुए।
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में शिवा प्रोजेक्ट के तहत क्लस्टर बिंगा में मौसमी की उच्च किस्म की फसल तैयार हो गई है। अब बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। विभाग से फलों की खरीद की व्यवस्था करने की मांग की है। बागवानों का कहना है कि क्लस्टर में सिंचाई की व्यवस्था न होने से पौधे सूख भी रहे हैं।
विज्ञापन

बागवान ओम प्रकाश, मीरा देवी, मीना देवी, सपना देवी, विपिन कुमार, नत्थू राम, केशव राम आदि ने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट से धर्मपुर के लगभग 1250 परिवार जुड़े हैं। सरकार और विभाग की लापरवाही बागवानों पर भारी पड़ रही है। इस प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इसी के तहत बिंगा क्लस्टर में भी पौधों में फल आना शुरू हो गए है। उधर, उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ अनिल ठाकुर ने बताया कि बागवानों को वेंडर के टेलीफोन नंबर दे दिए गए हैं। उनसे संपर्क करके बागवान फलों को पालमपुर और सुंदरनगर गाड़ियों में भेज कर बेच सकते हैं। जिस दिन बाजार में जो दाम होगा बागवानों को वही दाम मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed