{"_id":"67aa429d9fbab5ccab04f40a","slug":"brother-this-is-small-kashi-separate-the-garbage-rana-mandi-news-c-90-1-mrt1064-147515-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया यह छोटी काशी है... कूड़ा अलग-अलग कर दें : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया यह छोटी काशी है... कूड़ा अलग-अलग कर दें : राणा
विज्ञापन
नगर निगम मंडी के द्वारा सेरी मंच पर आयोजित स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम में मौजूद लोग।
मंडी। भैया यह छोटी काशी है..। यहां कूड़ा अलग-अलग देना पड़ता है। शहरवासियों, दुकानदारों और भवन मालिकों को यह आदत अब अपनानी होगी ताकि छोटी काशी नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर को सही मायने में छोटी काशी बनाया जा सके। यह आह्वान नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने किया। सोमवार को बाबा भूतनाथ मंदिर में आशीर्वाद लेकर सेरी मंच से स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान का शुभारंभ किया गया।
नौ अप्रैल यानी 60 दिन तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन स्वच्छता मित्रों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सदस्यों को जागरूक कर उनसे सहयोग मांगा। अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार ने सुंदर शहर इंदौर की सफाई व्यवस्था के बारे में बताया। आयुक्त ने कहा कि मंडी को पूरे विश्व में छोटी काशी के नाम से जाना जाता है।
इसलिए छोटी काशी को साफ और स्वच्छ रखना होगा। जो परिवार रह रहे हैं, वह कूड़ा कहां फेंक रहे हैं, उन पर नजर रखनी होगी। बहुत सारे शहरवासी मंगवाई और सब्जी मंडी के साथ ढलान वाले एरिया में कूड़ा गिरा रहे हैं। ऐसे सभी हॉट स्पॉट की पहचान करनी होगी। सभी के सहयोग से ही छोटी काशी को सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
...
वार्डों में तलाशेंगे समाजसेवी नेताओं को
आयुक्त ने कहा कि वार्डों में कई ऐसे लोग हैं जो समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। किसी कारणवश आगे नहीं आना चाहते। ऐसे में नगर निगम सुपरवाइजरों की मदद से ऐसे लोगों की पहचान करेगा। उनसे बैठक कर अभियान के बारे में चर्चा की जाएगी।
...
युवाओं का नहीं मिल रहा साथ : महापौर
महापाैर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि महिलाओं की अपेक्षा शहर में युवकों का कम साथ मिल रहा है। युवक मंडलों को भी ऐसे अभियान में हिस्सा लेकर छोटी काशी को सुंदर काशी बनाने में सहयोग देना चाहिए। आने वाले दिनों में निगम देश में नंबर-1 बनने के लिए प्रयासरत है।