{"_id":"688cbb2e4fe56c98350966ef","slug":"breastfeeding-booth-inaugurated-in-mother-child-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-164540-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मातृ शिशु अस्पताल में स्तनपान बूथ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मातृ शिशु अस्पताल में स्तनपान बूथ का शुभारंभ
विज्ञापन
मंडी। विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर शुक्रवार को सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने एमसीएच में स्तनपान बूथ का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन ममता संस्थान के जिला कार्यक्रम अधिकारी रोहित वशिष्ठ और डॉ. ज्योति भारती ने किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्तनपान सप्ताह संपूर्ण मंडी जिला में सात अगस्त तक मनाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व आशा कार्यकर्ता अपने निर्धारित क्षेत्र में महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक करेंगी।
उन्होंने कहा कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का पहला दूध पिलाना चाहिए। इससे बच्चों में दस्त, निमोनिया, दमा, मोटापा और टाइप दो शुगर होने की घटनाएं कम हो जाती हैं। उन्होंने सलाह दी कि जन्म के प्रथम छह माह तक शिशु को केवल स्तनपान ही बच्चे का संपूर्ण आहार है। कार्यक्रम में उपस्थित चंचल और सूचिता ने महिलाओं को प्रदर्शन के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया कि शिशुओं को किस प्रकार सही तरीके से स्तनपान करवाया जाता है। संवाद