फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP to strengthen Dev Samaj cell: Vaidya

देव समाज प्रकोष्ठ को मजबूत करेगी भाजपा : वैद्य

Thu, 01 Oct 2026 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
BJP to strengthen Dev Samaj cell: Vaidya
संगठनात्मक जिला मंडी के नौ मंडलों में संयोजक नियुक्त
विज्ञापन

एक सप्ताह में किया जाएगा मंडल टीम का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ को मंडल स्तर तक सक्रिय और मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। संगठनात्मक जिला मंडी के नौ मंडलों में प्रकोष्ठ के संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी संयोजक तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालेंगे और एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने मंडल की टीम गठित करेंगे।
देव समाज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कणव वैद्य ने बताया कि प्रदेश संयोजक प्रेम प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा से विचार-विमर्श के बाद मंडल संयोजकों की घोषणा की गई है। संगठनात्मक जिला मंडी के 13 मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए फिलहाल नौ मंडलों में संयोजकों को जिम्मेदारी दी गई है। गठित होने वाली मंडल टीम में मंडल आईटी का एक सदस्य भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार जोगिंद्रनगर-चौंतड़ा से कमलेश वर्मा, बालीचौकी-थुनाग से ओम प्रकाश, जंजैहली से डोलेराम, द्रंग-पधर से कश्मीर सिंह, लडभड़ोल से अशोक शर्मा, कोटली से सुभाष ठाकुर, नेरचौक-रिवालसर से धर्मपाल शर्मा, मंडी सदर से पारस गौतम और स्नोर से सोहन भंडारी को मंडल संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय करना प्राथमिकता है। उन्होंने संयोजकों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed