फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused arrested for allegedly attacking a young man with a knife on a bus.

Mandi News: बस में युवक पर चाकू से हमले का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for allegedly attacking a young man with a knife on a bus.
बचाव में हाथ पर आए गहरे घाव, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पपरोला से जोगिंद्रनगर आ रही निजी बस में एक युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। अपर आरठी निवासी शिवम ने चौंतड़ा से बस में सवार हुए बरोट निवासी व्यक्ति पर बाल नोचने और विरोध करने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले से बचने के प्रयास में शिवम के हाथ पर चाकू के गहरे घाव आए हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ के बाद नोटिस देकर रिहा कर दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस को दिए बयान में शिवम ने बताया कि वह बीते बुधवार देर शाम पपरोला से जोगिंद्रनगर आने के लिए निजी बस में सवार हुआ था। चौंतड़ा में एक व्यक्ति बस में चढ़ा और उसके पीछे वाली सीट पर बैठ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने शिवम के बाल नोचने शुरू कर दिए। शिवम ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकाल लिया और उस पर वार करने का प्रयास किया। आरोप है कि चाकू से खुद को बचाने के लिए शिवम ने हाथ आगे कर दिया, जिससे उसके हाथ पर गहरे घाव हो गए। घटना के बाद बस जोगिंद्रनगर पहुंची, जहां पुलिस ने बुधवार देर रात बस स्टैंड में आरोपी को पकड़ लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed