फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bjp tiranga yatra in nerchouk

भाजपा ने नेरचौक में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 21 Aug 2016 05:47 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 21 Aug 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
bjp tiranga yatra in nerchouk
नेरचौक में तिरंगा यात्रा निकालते बल्ह भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

नेरचौक (मंडी)।  70वें स्वतंत्रता दिवस को देशभर में भाजपा तिरंगा यात्रा के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा बल्ह मंडल ने डडौर से बैहना तक रैली का आयोजन किया। मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की अगुवाई में दुपहिया वाहनों पर निकली इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के सैकड़ों  कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर इंद्र सिंह गांधी, प्रियंका  शर्मा, हेमपाल राणा, चेत राम, रणवीर सपहिया, भगवान चंद, संदीप अवस्थी, प्रकाश चंद अवस्थी, अंजना रावत, संजय रावत, सरला देवी, पंकजा शर्मा, पाल वर्मा, राजेंद्र राणा, सीमा शर्मा, उमेश गुलेरिया, बलदेव सैनी, मेघराज सैनी, कर्मचंद धीमान, तिलक धीमान और प्रेस सचिव परमेंद्र कटोच भी विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा के समापन पर सांसद ने बैहना पंचायत के प्रांगण में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कमला ठाकुर और उपप्रधान जितेेंद्र ठाकुर, प्रकाश चंद, जीवन चौहान, शिवपाल शर्मा तथा महिला मंडल प्रधान रीता देवी आदि उपस्थित रहे। राम स्वरूप शर्मा ने पंचायत के विकास कार्यों के लिए अपनी सांसद निधि से दो लाख देने की घोषणा की हैै। उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनीं और इनके समाधान करने का आश्वासन दिया। जिनमें फोरलेन प्रभावित,  प्रस्तावित एनएच मंडी-गागल-नलसर प्रमुख थीं। उन्होंने जनता को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ग्रामीणों व किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed