फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP celebrated Black Day, marched out with bandages

Mandi News: भाजपा ने मनाया काला दिवस, पट्टियां बांधकर निकाला मार्च

Wed, 26 Jun 2024 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 26 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated Black Day, marched out with bandages
मंडी। भाजपा ने मंडी में जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आपातकाल के दिन को याद कर काला दिवस मनाया। इस दौरान किसान मोर्चा के महामंत्री अखिलेश कपूर और प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने विशेष रूप शिरकत की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर लेकर मुंह पर काली पट्टियां बांध कर सेरी मंच से होते हुए शहर की परिक्रमा की।
विज्ञापन

निहाल चंद शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 लोकतंत्र का काला दिवस है, जिसे कभी नहीं भूला जा सकता है। इन दिन आम आदमी की आवाज को दबा दिया गया था। प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कहा कि अहंकार में डूबी निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक ही परिवार को सत्ता सुख देने के लिए 21 महीनों तक देश में नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे। मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी थी। संविधान में बदलाव कर न्यायालय तक के हाथ बांध दिए थे।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के महामंत्री अखिलेश कपूर ने कहा कि आज आपातकाल के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के संघर्ष को नमन करने का दिन है। कांग्रेस ने कभी भी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। इस मौके पर महापौर वीरेंद्र भट्ट, उप महापौर माधुरी कपूर, रणवीर सेन, मनीष कपूर, संजय ठाकुर, राकेश वालिया, चेत राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed