{"_id":"677a896b90b7245d13042060","slug":"bike-riders-did-snow-ride-in-shikari-devi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-144600-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बाइक राइडरों ने शिकारी देवी में किया स्नो राइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बाइक राइडरों ने शिकारी देवी में किया स्नो राइड
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। मोटोरिस्टा बाइक क्लब लुधियाना के 28 राइडरों ने जंजैहली घाटी की शिकारी देवी में स्नो राइड किया। अलग-अलग राज्यों से पहुंचे क्लब के सदस्यों ने जंजैहली से लेकर रायगढ़ तक स्नो राइड का भरपूर लुत्फ उठाया। क्लब के सदस्यों ने जंजैहली एडवेंचर टूरिज्म एसोसिएशन के सदस्यों को स्नो राइड के टिप्स भी दिए।
मोटोरिस्टा बाइक क्लब लुधियाना के इंचार्ज त्रिलोक ने बताया कि उनका क्लब नई डेस्टिनेशन एक्सप्लोर करते हैं। रविवार को जंजैहली के शिकारी देवी स्नो राइड डेस्टिनेशन में उन्होंने स्नो राइड कर इस डेस्टिनेशन को पास किया है।
यह आने वाले समय में पर्यटकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होगा। जंजैहली घाटी की तारीफ करते हुए यह भी बताया कि आने वाले समय में इस घाटी में दुनिया भर के पर्यटकों की बाढ़ आएगी। उनका क्लब गर्मियों में भी जंजैहली आएगा और कैंपिंग के साथ ट्रैकिंग भी करेगा। इस अवसर पर जंजैहली एडवेंचर टूरिज्म एसोसिएशन के प्रधान प्रकाश ठाकुर ने कहा कि जंजैहली अब धीरे-धीरे विंटर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभरने लगा है। संवाद