{"_id":"65525b469baedd0ad904b5f9","slug":"bhatkidhar-panchayat-and-villagers-face-to-face-regarding-breakup-and-lockout-mandi-news-c-90-1-ssml1025-12859-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोलमाल और तालाबंदी को लेकर भाटकीधार पंचायत और ग्रामीण आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोलमाल और तालाबंदी को लेकर भाटकीधार पंचायत और ग्रामीण आमने-सामने
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सिराज विकास खंड की भाटकीधार पंचायत में सचिव समेत पंचायत कार्यकारिणी और पंचायत के कुछ लोग कथित गोलमाल और पंचायत में हुड़दंग मचाने को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ जहां पंचायत सचिव ने पंचायत के छह लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी, पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण की कार्रवाई रोकने और पंचायत में तालाबंदी को लेकर एफआईआर दर्ज की है। वहीं, आरटीआई कार्यकर्ता तुलेश कुमार और अन्य लोगों ने पुलिस में पंचायत कार्यकारिणी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत कर दी है। इसकी प्रति सोमवार को एसपी मंडी को दी है। आरटीआई कार्यकर्ता ने पंचायत में हुए गोलमाल को लेकर 25 पन्नों की आरटीआई ली है। तुलेश का आरोप है कि पंचायत कार्यकारिणी, सचिव और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर करीब डेढ़ करोड़ का घपला किया है। इसकी जांच को लेकर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जांच करने में देरी दिखा रहे हैं। सोमवार को तुलेश की अगुवाई में पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी से इस मामले को लेकर मिला और उन्हें एक ज्ञापन देकर जल्द इस मामले की जांच करवाने की मांग उठाई। बता दें कि भाटकीधार पंचायत के सचिव ने पंचायत के छह लोगों के खिलाफ पंचायत कार्यालय में आकर हुड़दंग मचाने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले में पंचायत के तुलेश ने पंचायत घर भाटकीधार में तालाबंदी कर दी थी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब ताला तोड़कर उसे कब्जे में लिया तो तुलेश वहां पहुंच गया और पुलिस से बहसबाजी कर दी। इसके बाद तुलेश ने फिर पंचायत घर में ताला जड़ दिया। बाद में पुलिस और तुलेश के बीच यह सहमति बनी कि आगामी 15 नवंबर तक कोई तालाबंदी नहीं होगी। अब देखना यह होगा कि 15 नवंबर के बाद पुलिस क्या रोल अदा करती है।
पंचायत प्रधान लीला देवी ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरटीआई कार्यकर्ता तुलेश ने बताया कि जब तक विभागीय अधिकारी इस मामले की जांच नहीं करते वे चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान लीला देवी ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरटीआई कार्यकर्ता तुलेश ने बताया कि जब तक विभागीय अधिकारी इस मामले की जांच नहीं करते वे चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन