फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Benefits of all schemes should reach farmers: Chaudhary

किसानों तक पहुंचाएं सभी योजनाओं का लाभ : चौधरी

Mon, 06 Jan 2025 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
Benefits of all schemes should reach farmers: Chaudhary
कृषि उपनिदेशक ने कृषि विभाग के अधिकारियों से की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिला कृषि उपनिदेशक कार्यालय मंडी के सभागार में सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कृषि उपनिदेशक आरसी चौधरी ने की। उन्होंने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इसमें कृषि विषयवाद विशेषज्ञों, कृषि विकास अधिकारियों और कृषि प्रसार अधिकारियों ने भाग लिया। कृषि उपनिदेशक ने कहा कि कृषि के साथ कृषि से जुड़ी गतिविधियां पर विचार कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें ताकि योजनाओं का लाभ किसानों को मिल सके।

बैठक में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की समीक्षा में पाया कि इस योजना के सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया गया है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वितरित किए हैं। किसानों को कृषि विश्वविद्यालय और दूसरे स्थानों पर कृषि में उपयोग होने वाली नई तकनीक के प्रशिक्षण के लिए ले जाया जा रहा है। जहां किसान दूसरी परंपरागत और व्यापारिक फसलों की बिजाई व उत्पादन में होने वाली नई तकनीक बारे में सीखेंगे। उपनिदेशक ने सभी अधिकारियों को विभाग की सभी योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वयन करने और किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed