{"_id":"6625024afcd6f43a390c2ebd","slug":"bees-attack-mnrega-workers-five-rushed-to-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-124673-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चुनावों के मद्देनजर कांग्रेसियों को पढ़ाया एकजुटता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चुनावों के मद्देनजर कांग्रेसियों को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
Mon, 22 Apr 2024 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के नाचन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। दुर्गा माता मंदिर गोहर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि आज हमें कांग्रेस को एकजुट रखने की बहुत बड़ी आवश्यकता है। हमें अपने निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर पार्टी के लिए काम करना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा चुनाव में उतारा है, उनकी जीत के लिए हमें दिन-रात कड़ी मेहनत करके नाचन विधानसभा क्षेत्र से उनको लीड दिलानी है। चंद्रशेखर ने कहा कि हमें इस वक्त कांग्रेस की विकास नीति और भाजपा की महिला और किसान विरोधी चेहरे को जनता के बीच में लाना है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपये में टांग अड़ाई है।
उन्होंने कहा अब हालात बदल रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह की सीधी टक्कर भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत से है। कंगना जिन्हें राजनीति का क, ख, ग भी नहीं आता, वह विक्रमादित्य के आगे नहीं टिक सकती। मगर हमें दुश्मन को कमजोर नहीं समझना है, इसलिए हमें एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में दिन-रात एक कर के मेहनत करनी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश चौहान, पूर्व प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल, शिवानी चौहान, यादोपति, मुरारी लाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।