फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Barot Valley buzzing with tourists before New Year celebrations

Mandi News: नए साल के जश्न से पहले बरोट घाटी पर्यटकों से गुलजार

Wed, 27 Dec 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Barot Valley buzzing with tourists before New Year celebrations
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पर्यटन नगरी मनाली में बढ़ती पर्यटकों की संख्या के साथ अब मंडी की बरोट वैली भी पर्यटकों से गुलजार हो चुकी है। यहां पर नए साल के जश्न को लेकर वीकेंड में बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के पर्यटक आ पहुंचे हैं। पर्यटकों की बढ़ती आमद के साथ यहां के पर्यटन को भी पंख लगे हैं। जिससे यहां के कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।
विज्ञापन

द्रंग हल्के की चौहार घाटी के अनछुए पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। अधिकांश होटल, कैंप साइट और होम स्टे बुक हो गए हैं। बावजूद पर्यटकों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार और रविवार को ही बरोट वैली में करीब तीन हजार से अधिक पर्यटकों का आवागमन हुआ है और नए साल के जश्न को लेकर यहां आंकड़ा तीन गुना बढ़ सकता है। इसलिए यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं।
विज्ञापन

वहीं, चौहार घाटी इन दिनों प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों का हब बन चुकी है। समुद्र तल से करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित उहल नदी के किनारे बसा बरोट देश विदेश के पर्यटकों के लिए डेस्टिनेशन बना हुआ है। यहां पर देवदार के घने जंगलों के बीच पर्यटक प्रकृति की खूबसूरती के बीच ट्रैकिंग से लेकर फिशिंग, कैंपिंग का मजा लेने पहुंच रहे हैं। ब्रिटिशकाल में स्थापित शानन पावर हाउस की रेजर वायर और उहल नदी भी पर्यटकों के मनोरंजन का आकर्षण बनी हुई है। इसके अलावा ट्राउट फिश के शौकीन भी बरोट वैली में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंडी कांगड़ा सीमा पर सटे बीड़ बिलिंग घाटी में भी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पर विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाईडिंग साइट में साहसिक गतिविधियों के लिए देशभर के पर्यटक पहुंच रहे हैं। लंबे अरसे बाद पर्यटक बीड़, बिलिंग, चौगान और क्योर स्थित कैंपिंग साइट में पहुंच कर फायर बोर्न का भी लुत्फ उठा रहे हैं। होटल, रिजॉर्ट ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। अब टैंट लगाकर भी पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए आ पहुंचे है।

पधर उपमंडल के उपमंडलाधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि नए साल के जश्न को लेकर बरोट वैली में पर्यटकों की आमद में इजाफा हुआ है। वहीं, डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि नियमित गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed