फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bank employees in Nerchowk raised their voice for five-day banking.

Mandi News: नेरचौक में बैंक कर्मियों ने बुलंद की पांच दिवसीय बैंकिंग की आवाज

Fri, 11 Sep 2026 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Bank employees in Nerchowk raised their voice for five-day banking.
प्रदर्शन कर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की
विज्ञापन

मंडी-कुल्लू क्षेत्र के हजारों अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में रहे शामिल
भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को वापस लेने की मांग भी उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। मंडी-कुल्लू क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के हजारों अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। नेरचौक में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। एआईबीईए के सर्किल सचिव मंडी विजय कुमार ने कहा कि हड़ताल किसी के विरोध में नहीं, बल्कि बैंक कर्मचारियों के सम्मानजनक कार्य-जीवन संतुलन, बेहतर स्वास्थ्य और कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ते कार्यदबाव, कर्मचारियों की कमी, डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव का कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ेगी और मानसिक व शारीरिक तनाव कम होगा। इससे बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। बैंक यूनियनों ने सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को वापस लेने की मांग भी उठाई। यूनियनों का कहना है कि पीएलआई योजना में किसी भी तरह का बदलाव द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में एआईबीईए के विजय कुमार, लेख राज, हुकम चंद, विवेक चौधरी और काका राम, एसबीआईएसए से विक्रम सिंह, टेक सिंह चौधरी और संतोष कुमार तथा एसबीआईओए से मनोज कुमार, नरेश ठाकुर, विनय ठाकुर और लाल सिंह ठाकुर सहित अन्य बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed