फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Banjar has become helpless in the disaster, the government should take care of it soon: Purushottam

आपदा में लाचार हुआ बंजार, जल्द सुध ले सरकार : पुरुषोत्तम

Fri, 12 Sep 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Sep 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
Banjar has become helpless in the disaster, the government should take care of it soon: Purushottam
मंडी। प्राकृतिक आपदा के कारण बंजार विधानसभा क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर पूर्व सरकार में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक रहे पुरुषोत्तम शर्मा ने वर्तमान सरकार से इस क्षेत्र की सुध लेने की आग्रह किया है। उन्होंने इन इलाकों में बिजली और सड़क सेवाएं युद्धस्तर पर बहाल करने की मांग की है। सैंज का सारी और बंजार का बांदल गांव पूरी तरह खाली हो गया है।
विज्ञापन

मंडी में उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बंजार में बिजली नहीं है और क्षेत्र की लाइफ लाइन राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 सड़क भी डेढ़ माह से पूरी तरह बहाल नहीं हुआ है। धामन, सिहड़ा और मंगलौर में सड़क पिछले दो माह से भूस्खलन और जमीन धंसने से रोज बंद हो रही है। मजबूरन लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। मरीजों को कुर्सी पर उठाकर कई किलोमीटर का सफर कर औट तक लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली गए 10 दिन हो गए हैं और मोबाइल नेटवर्क भी अभी आंशिक रूप से ही बहाल हुआ है। बंजार से आगे बांदल में इतना भूस्खलन हुआ है कि पूरा गांव नीचे खिसक गया है। बंजार के सारी, मातला, जीवा, लारजी, धामण, मंगलौर, शराई, सिंघवा, थाटीवीड़, शिल्ह, स्नाड्ड, गुशेनी, बांदल और तीर्थन घाटी सहित सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी तहसील में हालात बुरे हैं लेकिन सरकार ने सुध लेना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषोत्तम शर्मा ने शिमला के समाजसेवी सरबजीत सिंह बॉबी का आभार जताते हुए कहा कि के आपदा की इस घड़ी में बंजार और बालीचौकी क्षेत्र की पीड़ित जनता के साथ खड़े रहे। बालीचौकी और बंजार के कुछ ज्यादा प्रभावित इलाकों के लिए 210 राशन किटें भेजी। इन्हें मंडी में संयोजक हंसराज सैनी के माध्यम से पात्र लोगों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed