{"_id":"ff90de9e859d56485356d52753132d05","slug":"bala-kameshwar-dev-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को लगेगा देव बाला कामेश्वर मंदिर में भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को लगेगा देव बाला कामेश्वर मंदिर में भंडारा
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Wed, 03 Jun 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के चांगर स्थित देव बाला कामेश्वर मंदिर का 14वां वार्षिक भंडारा
विज्ञापन
24 जून को आयोजित किया जाएगा। इस आशय का फैसला देव बाला कामेश्वर मंदिर
में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष
नरेश सेन ने की। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि 23 जून को मंदिर में जगराते
का आयोजन किया जाएगा। 24 जून को सुबह भजन कीर्तन आयोजित होगा। जिसके बाद
यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर उपस्थित दीपक धीमान, राजेंद्र सिंह सेन, प्रवीण कुमार, शैलजा, शांति देवी, सरस्वती देवी, दिनेश शर्मा, पूर्ण चंद, संजय सैनी, शीतल और प्रोमिला देवी सहित अनेक लोगों ने प्रस्ताव पारित कर मंदिर व उसके कपाट पुजारी द्वारा दिन के समय बंद रखने का कड़ा विरोध जताया है।
लोगों का कहना है कि मंदिर के प्रति स्थानीय लोगों की भारी श्रद्धा है। रोजाना यहां पर सैकड़ों लोग देव दर्शन को पहुंचते है। वहीं क्षेत्र में विवाह के उपरांत भी लोग मात्था टेकने को आते हैं परंतु मंदिर बंद होने के कारण उन्हें बिना दर्शनों के ही लौटना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि मंदिर को रोजाना दर्शनों के लिए खोला जाए जिससे लोग यहां पर आकर पूजा अर्चना कर सकें। बैठक में स्थानीय जनता से भी भंडारे में बढ़-चढ़ कर शिरकत करने की मांग की है।