फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bada will leave for Mandi on 22nd to start Shivratri festival

शिवरात्रि महोत्सव का आगाज करने 22 को छोटी काशी रवाना होंगे बड़ा देव कमरुनाग

Wed, 16 Feb 2022 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bada will leave for Mandi on 22nd to start Shivratri festival
Bada will leave for Mandi on 22nd to start Shivratri festival
गोहर ( मंडी)। बड़ा देव कमरुनाग अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज करने के लिए 22 फरवरी को लाव-लश्कर और पुलिस सुरक्षा के बीच छोटी काशी के लिए चैलचौक होकर रवाना होंगे।
विज्ञापन

देवता 28 फरवरी को छोटी काशी पहुंचेंगे और भगवान माधोराय से भव्य देव मिलन करेंगे। बुधवार को देवता और देवलू कमेटी की बैठक हुई। इसमें बड़ा देव के मंडी आगमन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। देव कमरुनाग के मंडी शिवरात्रि मेले के लिए रवानगी की रस्म को निभाने के लिए देवलुओं और देवता कमेटी समेत स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बड़ा देव कमरुनाग के गूर टिकम राम ने बताया कि 22 को बड़ा देव कमरुनाग मंडी के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया की मेहमाननवाजी निपटाते हुए देव कमरुनाग छोटी काशी मंडी पहुंचेंगे। देव कमरुनाग जब तक छोटी काशी मंडी नहीं पहुंचते तब तक शिवरात्रि महोत्सव के कारज शुरू नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के मंडी में भगवान माधोराय के मिलन के बाद शिवरात्रि के कारज शुरू हो जाएंगे। देव कमरुनाग का इतिहास रहा है कि वे पड्डल मैदान में नहीं बल्कि सभी देवताओं से दूर टारना मंदिर में विराजमान रहते हैं। मेले में आए लोग देवता का आशीर्वाद लेने के लिए टारना मंदिर जाते हैं। देव कमरुनाग मंडी जाते और आते समय अपने भक्तों के घरों में मेहमाननवाजी करते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed