फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness spread against cyber fraud in Tihra

Mandi News: टिहरा में साइबर ठगी के खिलाफ फैलाई जागरूकता

Tue, 16 Dec 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Awareness spread against cyber fraud in Tihra
टिहरा (मंडी)। पुलिस चौकी टिहरा के प्रभारी सुनील कुमार ने मंगलवार को साइबर अपराधों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान टिहरा में लग रहे ेजाम के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन शॉपिंग और बैंकिंग से जुड़ी ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनजान कॉल और संदेशों से सतर्क रहें, किसी के साथ भी ओटीपी, पिन या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या को लेकर वाहन चालकों को विशेष रूप से सचेत किया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने कहा कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन न लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। इस मौके पर स्थानीय निवासी रमेश कुमार, चेतराम, मेहर सिंह, रामलाल सहित व्यापारियों नवीन कुमार, संजय कुमार, राकेश, राहुल और नरेंद्र ने भी अपनी समस्याएं रखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed