{"_id":"62852b021e2e6c3ac97c4325","slug":"atm-break-in-ladbhadol-mandi-news-sml409267394","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल बाजार में पुलिस चौकी से 600 मीटर दूर पीएनबी के एटीम को तोड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल बाजार में पुलिस चौकी से 600 मीटर दूर पीएनबी के एटीम को तोड़ने का प्रयास
विज्ञापन
लडभड़ोल बाजार में चोरों द्वारा तोड़ी गई पंजाब नेशनल बैंक शाखा की एटीएम मशीन संवाद
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/लडभड़ोल। लडभड़ोल में पुलिस चौकी से 600 मीटर दूर चोरों ने मंगलवार देर रात बाजार के बीचोंबीच पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़ कर पैसा चुराने करने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए।
चोर नकाब पहने हुए थे और सुरक्षा गार्ड न होने का फायदा उठाते हुए एटीएम में घुसकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे किया, ताकि भीतर की गतिविधियों को रिकॉर्ड न किया जा सके। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब तीन लाख का कैश था।
कुछ देर प्रयास करने के बाद जब चोरों से एटीएम नही टूटा और लोगों के जग जाने के डर से शातिर भाग गए। घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। नियमों के अनुसार एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड का होना जरूरी है, लेकिन इस एटीएम में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। वहीं, पुलिस की गश्त के बावजूद बाजार के बीचोंबीच इस तरह की चोरी की कोशिश कई सवाल खड़े कर रही है। सुबह जब लोगों ने एटीएम टूटा देखा तो सूचना बैंक प्रबंधन को दी गई। बैंक प्रबंधन से इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
सीसीटीवी फु्टेज कब्जे में ली
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। बैंक शाखा प्रंबधक दयावान ने बताया कि बुधवार सुबह स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो एटीएम बूथ में चोरी की आशंका को लेकर पुलिस पुलिस चौकी लडभड़ोल में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। मौके पर डीएसपी सरकाघाट तिलक शांडिल्य और जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरयाल ने लडभड़ोल बाजार का दौरा कर बाजार में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। डीएसपी सरकाघाट तिलक शांडिल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।