फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   At last the corporation understood the responsibility, sent cleaning workers to collect the garbage

Mandi News: आखिर निगम ने समझी जिम्मेदारी, कूड़ा उठाने भेजे सफाई कर्मचारी

Fri, 07 Jun 2024 08:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 07 Jun 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
At last the corporation understood the responsibility, sent cleaning workers to collect the garbage
वार्डों में लगे कूड़े के हॉटस्पॉट को हटातीं नगर निगम की सफाई कर्मचारी। संवाद
मंडी। स्वच्छ भारत स्वच्छ मंडी मिशन को लेकर नगर निगम गंभीर हो गया है। शहरी क्षेत्र में चयनित किए कूड़े के हॉटस्पॉट हटाने के लिए वीरवार को सभी वार्डों में अभियान चलाया गया। दिनभर सफाई कर्मचारी खड्डों और सड़कों के किनारे लगे हॉटस्पॉट को हटाती नजर आईं।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को एसीजेएम विवेक कायस्थ की अध्यक्षता में जिला विविध सेवा प्राधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की ओर से सफाई अभियान चलाया गया था। इस दौरान एसीजेएम ने शहरी क्षेत्र में 59 के करीब कूड़े के हॉटस्पॉट होने की बात कही थी और कूड़ा हटाने के लिए सात जून तक सफाई मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद अमर उजाला ने शहरी क्षेत्र में खड्डों, नालों और सड़कों के किनारे बने कूड़े के हॉटस्पॉट के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। साथ ही नगर निगम और शहरवासियों को भी जिम्मेदारी का अहसास करवाया था। इसके बाद वीरवार को नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में कूड़े के हॉटस्पॉट बने स्थानों से कचरा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि जहां-जहां कूड़े के हॉटस्पॉट हैं, वहां विशेष तौर पर अभियान चलाकर कूड़े को हटाया जाएगा। उधर, नगर निगम के महापौर विरेंद्र भट्ट ने कहा कि निगम शहर में सफाई को लेकर गंभीर है। रोजाना घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इधर-उधर कूड़ा न फेंककर निगम के कर्मचारियों के पास ही दें, ताकि छोटी काशी के सौंदर्य पर दाग न लग सके।

वार्डों में लगे कूड़े के हॉटस्पॉट को हटातीं नगर निगम की सफाई कर्मचारी। संवाद

वार्डों में लगे कूड़े के हॉटस्पॉट को हटातीं नगर निगम की सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed