फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apply for the 'Apna Parivar Sukhi Parivar Yojana' by the 20th.

Mandi News: अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए 20 तक करें आवेदन

Tue, 25 Aug 2026 04:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Apply for the 'Apna Parivar Sukhi Parivar Yojana' by the 20th.
सुंदरनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत पात्र परिवारों के चयन की अंतिम प्रक्रिया सुंदरनगर विकासखंड में शुरू हो गई है। योजना का उद्देश्य अति निर्धन परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। पात्र परिवार 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नियोन धैर्य शर्मा ने बताया कि पूर्व चरणों में आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा न करवा पाने से योजना से वंचित रह गए पात्र परिवारों को अंतिम चरण में आवेदन का अवसर दिया गया है। आवेदन ग्राम पंचायत, विकासखंड कार्यालय या एसडीएम कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन के साथ आय, दिव्यांगता व चिकित्सीय प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति और निर्धारित स्व-घोषणा पत्र समेत आवश्यक दस्तावेज जमा करवाना अनिवार्य है। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर अनुशंसा की जाएगी। अंतिम चयनित सूची 25 सितंबर तक प्रकाशित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed