फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Applications invited for free training

Mandi News: निशुल्क प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन

Fri, 13 Jun 2025 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for free training
मंडी। भारत सरकार के राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम प्रशिक्षण संस्थान मंडी की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से प्रायोजित हैं। इनका उद्देश्य मंडी जिले के बेरोजगार और जरूरतमंद युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। वर्ष 2025-26 में कुल छह निशुल्क प्रशिक्षण कोर्स संचालित किए जाएंगे। इन कोर्सों के माध्यम से कुल 140 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इन कोर्सों में भाग लेने के लिए आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। एनएसआईसी प्रशिक्षण केंद्र मंडी के मुख्य प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कटिंग-टेलरिंग के लिए 40, ऑफिस एग्जीक्यूटिव के लिए 20, डाटा एंट्री और ऑफिस सहायक कोर्स में 20 सीटें हैं। डिजिटल अकाउंटिंग और एआई असिस्टेंट कोर्स में 20-20 सीटें रखी गई हैं। कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी एनएसआईसी मंडी कार्यालय पुलघराट या दूरभाष नंबर 01905-226471 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed