फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Appeal to DC Mandi to repair Dohag playground

Mandi News: डोहग खेल मैदान दुरुस्त करने की डीसी मंडी से लगाई गुहार

Tue, 21 Jan 2025 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
Appeal to DC Mandi to repair Dohag playground
युवक मंडल के प्रधान ने कहा, उबड़ खाबड़ मैदान से बढ़ी दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र के डोहग स्थित खेल मैदान में सुविधाओं के अभाव से खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। उबड़ खाबड़ मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों की समस्या को डोहग के युवक मंडल के प्रधान संजय नायक ने डीसी मंडी के ध्यान में लाया है। मैदान में खेल सुविधाओं में विस्तार की मांग की है।
स्थानीय नेताओं को भी मांगपत्र सौंपकर खेल मैदान के जीर्णोद्धार की गुहार लगाई है। करीब 300 मीटर ट्रैक में हर रोज 300 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा तराश रहे हैं। मैदान में रोशनी का अभाव भी बना हुआ है। सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा नहीं है। मैदान में पत्थर खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

सती माता युवक मंडल डोहग के अध्यक्ष संजय ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से भी पत्राचार कर खेल मैदान की सुविधाओं में सुधार के लिए बजट की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई है। डीसी मंडी से मांग गई है ताकि युवाओं को बेहतरीन सुविधा मिल सके। डीसी अपूर्व देवगन ने कहा कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन से इस संदर्भ में रिपोर्ट मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed