फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Appeal of four accused of check bounce dismissed

Mandi News: चेक बाउंस के चार आरोपियों की अपील खारिज

Sun, 30 Mar 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Appeal of four accused of check bounce dismissed
मंडी। अपीलीय न्यायालय ने चेक बाउंस के चार आरोपियों की अपीलों को खारिज कर दिया है। सत्र न्यायाधीश की अपीलीय अदालत ने चच्योट तहसील के लटोगली (सरोआ) निवासी भीम सिंह की अपील को खारिज करने का फैसला किया है। अधीनस्थ न्यायालय ने चच्योट तहसील के सरोआ निवासी हरीश कुमार की चेक बाउंस की शिकायत के साबित होने पर आरोपी भीम सिंह को तीन माह के साधारण कारावास और 2.60 लाख रुपये हर्जाने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में अपीलीय अदालत ने जोगिंद्रनगर तहसील के गुम्मा निवासी नरेश कुमार की अपील को खारिज कर दिया है। अधीनस्थ न्यायालय ने कोटली तहसील के सिक्कन (सुराड़ी) निवासी किशोरी लाल की चेक बाउंस की शिकायत पर चलाए गए अभियोग के साबित होने पर आरोपी नरेश कुमार को दो माह के साधारण कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। अपीलीय अदालत ने सजा के फैसले को बरकरार रखा है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में सदर तहसील के रामनगर (मंडी) निवासी इंद्र सिंह की अपील को अपीलीय अदालत ने खारिज किया है। रामनगर निवासी मंजीत सिंह ने चेक बाउंस की शिकायत दायर की थी। अधीनस्थ न्यायालय ने आरोपी इंद्र सिंह को छह माह के साधारण कारावास और तीन लाख रुपये हर्जाने की सजा सुनाई थी। एक अन्य मामले में अपीलीय अदालत ने बालीचौकी तहसील के सेरी (सोमनाचणी) निवासी कपूर चंद अपील खारिज कर दी है। आरोपी कपूर चंद ने जिला शिमला की चिड़गांव तहसील के मासली गांव निवासी ज्ञान चंद के उत्तराधिकारियों की शिकायत पर चलाए गए अभियोग में अधीनस्थ न्यायालय द्वारा सुनाए तीन महीने के साधारण कारावास और 1.10 लाख रुपये हर्जाने की सजा के फैसले चुनौती दी थी। अपीलीय अदालत ने फैसले को बरकरार रखते हुए आरोपी की अपील खारिज करने का फैसला सुनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed