{"_id":"5d6ab0078ebc3e014c4b4444","slug":"aparajita-aprajita-100-million-smiles-aprajita-mandi-mandi-news-sml3058706176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष सोच बदलें, महिलाओं को समान अधिकार दें, तभी रुकेगी महिला हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष सोच बदलें, महिलाओं को समान अधिकार दें, तभी रुकेगी महिला हिंसा
विज्ञापन
सुंदरनगर के कनैड़ स्थित विश्व भारती मॉडल स्कूल में अपराजिता के तहत नारी गरिमा को अक्षुण रखने की श
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। महिला हिंसा तभी रुक सकती है, जब पुरुष सोच बदलें और समाज में महिलाओं को भी समान अधिकार दें। यह विचार प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी लेखराम ठाकुर ने शनिवार को कनैड़ स्थित विश्व भारती मॉडल स्कूल में ‘अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम में रखे। उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
साहित्यकार एवं समाजसेवी कृष्ण चंद महादेविया ने कहा कि चुप्पी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। घरेलू हिंसा चाहे अपने घर में हो, या पड़ोस में, जरूर आवाज उठाएं। प्रधानाचार्य खेम चंद ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं के संस्कार मजबूत होंगे। यदि नारी शिक्षित होगी तो उसका परिवार, समाज और देश भी शिक्षित होगा। शिक्षिका रेखा ठाकुर ने कहा कि देश के महापुरुषों ने हमेशा नारी शिक्षा पर बल दिया है। शिक्षिका भावना शर्मा ने कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा देने के लिए अभी भी अभिभावकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। महिला जागरूकता अभियान से ही नारी आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।
...
326 छात्राओं ने भरे शपथ पत्र
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कनैड़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम के साथ जागरूकता का संदेश दिया गया। स्कूल की छात्राओं को घरेलू हिंसा पर लगाम लगाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने की शपथ दिलाई। करीब 326 छात्राओं ने शपथ पत्र भर कर नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ ली।
विज्ञापन
....
रैली निकाल जगाई अपराजिता की अलख
छात्राओं ने स्कूल से लेकर कनैड़ बाजार तक रैली निकाली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अपराजिता का मान बढ़ाओ आदि नारे लगाकर लोगों को बेटियों को पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्यातिथि लेखराम ठाकुर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
...
शिक्षाविदों के साथ छात्राओं ने भी रखे विचार
-छात्रा समीक्षा सिंह ने कहा कि शिक्षित होकर अपने लक्ष्य को हासिल कर देश को मजबूत करने का कार्य करेंगे। समाज में बेटा-बेटी को लेकर हो रहे भेदभाव के नाश के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा।
....
-छात्रा शगुन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमें समाज में फैली कुरीतियों के नाश के लिए कार्य करने और किसी भी विपत्ति में न घबरा कर अपराध को रोकने के लिए उसका मुकाबला करने की प्रेरणा मिलती है।
...
-छात्रा अलीना ने कहा कि नारी शिक्षित होगी तो देश शिक्षित होगा। वर्तमान समय में समाज में बदलाव आया है, किंतु ग्रामीण परिवेश में अभी और जागरूकता की अलख जगाने की जरूरत है।
...
-छात्रा रिया त्यागी ने कहा कि नारी का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। सभी को शिक्षित होने के साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
000