फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Agitation intensifies for the appointment of doctors at Sandhol Hospital.

Mandi News: संधोल अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए आंदोलन तेज

Thu, 02 Jul 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Agitation intensifies for the appointment of doctors at Sandhol Hospital.
चौथे दिन अनशन पर बैठे पंचायत प्रतिनिधि बारिश के बीच डटे रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। बुधवार को अनशन के चौथे दिन विकास मढोत्रा, रमन सकलानी (उपप्रधान, ग्राम पंचायत भदेड़) और सुदेश ठाकुर (पूर्व बीडीसी सदस्य, कून) मुख्य रूप से अनशन पर बैठे। मंगलवार रात क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण धरना स्थल पर पानी भर गया, जिससे आंदोलनकारियों के गद्दे, मैट और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह भीग गए। इसके बावजूद आंदोलनकारियों का हौसला कम नहीं हुआ और वे पूरी रात धरना स्थल पर डटे रहे। बुधवार को दिनभर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से लोग धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। लोगों ने नागरिक अस्पताल संधोल में रेडियोलॉजिस्ट सहित सभी रिक्त पदों को जल्द भरने और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग दोहराई। आंदोलनकारियों ने सरकार और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह जनआंदोलन और क्रमिक अनशन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed