{"_id":"58483ebf4f1c1bfd644491b7","slug":"aggitation-againest-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर विधायक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर विधायक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
मंडी
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
मंडी में बालीचौकी स्कूल में शिलान्यास पट्टिका तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी में साइंस ब्लाक भवन के शिलान्यास की पट्टिका तोड़ने के विरोध में बुधवार को सराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर शिलान्यास पट्टिका तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सराज क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिल्कफेड के चेयरमैन चेत राम ठाकुर की अगुवाई में जिला मुख्यालय में विधायक जयराम ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद उपायुक्त संदीप कदम के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार और प्रशासन से शिलान्यास पट्टिका तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। मिल्कफेड के चेयरमैन चेत राम ठाकुर ने कहा कि दो दिसंबर को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी की साइंस भवन की पट्टिकाएं तोड़ी थी और सरकारी कैंपस में हुड़दंग मचाया था।
विज्ञापन
इसकी उचित जांच होनी चाहिए। सराज क्षेत्र में दो दिसंबर को जो कुछ भी हुआ, वह सराज के मौजूदा विधायक जयराम ठाकुर का षड्यंत्र था। विधायक को सराज क्षेत्र का विकास रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्य में बाधा पहुंचाने का काम भाजपा कर रही है। 27 मई 2012 को बालीचौकी स्कूल में जो शिलान्यास पट्टिका लगी है, वह स्कूल के भवन निर्माण की लगी थी। लेकिन दो दिसंबर को स्कूल के वार्षिक समारोह में साइंस भवन का शिलान्यास किया जाना था। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ कर घिनौनी हरकत की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द शिलान्यास पट्टिका तोड़ने की जांच की जाए। रैली में जयवंती चौहान, टेक सिंह चौहान, राकेश, वेद शर्मा, बलदेव कौंडल, ओम प्रकाश, भूपेंद्र ठाकुर, लुदरमणी, लालमन नारायण सिंह, बीर सिंह भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन