{"_id":"40e078a0719e3c734226a0b42f5a0865","slug":"aggitation-againest-bad-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सत्याग्रह चलाएगी किसान सभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सत्याग्रह चलाएगी किसान सभा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी।
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा की जोगिंद्रनगर क्षेत्रीय कमेटी क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों और संपर्क सड़कों की खस्ता हालत पर लामबंद हो गई है। कमेटी ने 18 मार्च को स्थानीय लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा कि जोगिंद्रनगर मंडल के तहत हर जगह सड़कें बरी तरह टूट गई हैं। कई सड़कें तो ऐसी हैं, जहां बरसों से न तो टारिंग हुई और न ही कोई पैच वर्क हुआ है। इसे लेकर वे जोगिंद्रनगर में सड़क-सत्याग्रह चलाएंगे। जोगिंद्रनगर से मच्छयाल तक, मच्छयाल से आगे भराड़ू, नौहली और मनारू, द्रुब्बल, चड़ौंझ, नेरी, लांगणा और लडभड़ोल सड़क की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
कुशाल भारद्वाज ने कहा कि सड़कों की दुर्दशा सुधारने की मांग पर हिमाचल किसान सभा व्यापक अभियान चलाएगी तथा गांव-गांव बैठकें भी आयोजित करेगी। 18 मार्च की रैली में रणा-रोपा क्षेत्र के सभी गांवों के किसान, वाहन चालक, दुकानदार और अन्य लोग हिस्सा लेंगे। इस मसले को लेकर वे एसडीएम जोगिंद्रनगर से भी मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों की ओर से रोकी गई टिकरी-मुशैहरा और कुछ अन्य सड़कों को शीघ्र खुलवाने की भी मांग की जाएगी। सभा ने मांग की है कि घटिया क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन