फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After the worship, Dev Hurung Narayan left for Mahashivratri.

Mandi News: पूजा-अर्चना के बाद महाशिवरात्रि के लिए रवाना हुए देव हुरंग नारायण

Sun, 08 Feb 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
After the worship, Dev Hurung Narayan left for Mahashivratri.
पधर (मंडी)। चौहारघाटी के बड़ादेयो हुरंग नारायण जिला प्रशासन के बुलावे पर मंडी महाशिवरात्रि के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देव हुरंग नारायण अपने देवलुओं के साथ महाशिवरात्रि के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

नौ फरवरी को कथोग गांव के बाद घोघरधार की पहाड़ी को पार कर हिमरी गंगा सियुन गांव पहुंचेंगे। 10 फरवरी को सियुन गांव से रवाना होंगे और गवाली पहुंचेंगे। 11 फरवरी को रात्रि ठहराव नारला गांव में होगा। 12 फरवरी को नारला में चंद्रमणि शर्मा के घर में लंच के बाद रात्रि को कुन्नू के सीह गांव में रूकेंगे। 14 फरवरी को दोपहर की धाम माता चामुंडा मंदिर द्रंग में होगी। रात्रि ठहराव टांडू में होगा। 15 फरवरी को टांडू से मंडी के लिए कूच करेंगे। विक्टोरिया पुल के पास स्वागत होगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व में भाग लेने से पहले देव हुरंग नारायण माधोराय के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। देव हुरंग नारायण के कारदार राजू राम ने बताया कि रविवार को देव हुरंग नारायण पैदल अपने मंदिर से मंडी महाशिवरात्रि के लिए रवाना हो गए हैं। तय कार्यक्रम के दौरान देव हुरंग नारायण सबसे पहले पधर उपमंडल के गांव में रुकेंगे। देवता के साथ दर्जनों श्रद्धालु साथ रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed