फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After formation of Mandi Municipal Corporation, only the title changed, not the circumstances.

Mandi News: मंडी नगर निगम बनने के बाद सिर्फ पदवी बदली, हालात नहीं

Wed, 14 Feb 2024 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 14 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
After formation of Mandi Municipal Corporation, only the title changed, not the circumstances.
नगर परिषद से नगर निगम मंडी बनने के सफर में सिर्फ पदवी बदल पाई हैं। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की जगह मेयर व डिप्टी मेयर, जबकि ईओ की जगह आयुक्त ने संभाल ली है। लेकिन, नगर निगम को चलाने में अहम योगदान निभाने वाला स्टाफ टाउन प्लानर, लॉ ऑफिसर, सुपरिटेंडेंट, अकाउंटेंट, सेनेटरी ऑफिसर, हेल्थ ऑफिसर और जेई समेत कई पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में नगर निगम के कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि टाउन प्लानर और लॉ ऑफिसर जैसे अहम पद खाली होने से नगर निगम शहर में अवैध तरीके से बने भवनों पर पीला पंजा चलाने में भी सक्षम नहीं है। ऐसे में नगर निगम अवैध कब्जों को हटाने के लिए नोटिस देने तक ही सीमित रह गया है। इसके अलावा शहर को सुव्यवस्थित तरीके से सुंदर करने में भी टाउन प्लानर की भूमिका रहती है। अकाउंटेंट और सुपरिंटेंडेंट जैसे महत्वपूर्ण पद खाली होने से वित्तीय संबंधी कई दिक्कतें नगर निगम झेल रहा है। बिल बनाने संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ रही हैं। इससे वसूली भी सही समय पर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

निगम में 189 पदों में से 121 अधिकारियों और कर्मचारियों के पद खाली
शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने में अहम जिम्मा संभालने वाले सफाई निरीक्षक का पद भी खाली है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण करने वाले हेल्थ ऑफिसर का पद भी कई दिनों से खाली चल रहा है। कुल मिलाकर नगर निगम में 189 पदों में से 121 अधिकारियों और कर्मचारियों के पद खाली चल रहे हैं। वहीं, वर्तमान नगर निगम का कार्यालय परिषद के हिसाब से बना हुआ है। ऐसे में यदि पूरा स्टॉफ आ जाता है तो उन्हें बैठाने में भी दिक्कतें पेश आ सकती हैं। कार्यालय निगम के हिसाब से नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि अहम पद खाली होने से विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। स्टाफ की दिक्कत का मामला सरकार को बता दिया गया है। वहीं, निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि पद खाली हाेने से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में देरी हो रही है। यह मामला सरकार के समक्ष उठाया गया है।
जेओए के तहत नियुक्त जेई से काम चला रहा निगम
नगर निगम जूनियर इंजीनियर का काम जेओए के तहत अधिकारियों से करवा रहा है, जबकि रेगुलर जेई एक ही है। ऐसे में विकास कार्यों के टेंडर, एस्टीमेट बनाने संबंधी अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसका सीधा असर शहर के विकास कार्याें पर पड़ रहा है। हालात यह है कि दो दिन में होने वाले काम एक माह तक खिंच रहे हैं।


बॉक्स
खर्चे कम करने के चक्कर में भी बढ़ रही दिक्कतें
बेशक स्टाफ की नियुक्ति न होने से नगर निगम लाखों रुपये बचा रहा है, लेकिन वार्डों में विकास कार्य प्रभावित होने से पार्षदों समेत नगर निगम को दिक्कतें भी झेलनी पड़ रही हैं। अहम पद खाली होने से नगर निगम आय के स्त्रोत बढ़ाने पर भी गंभीर नहीं दिख रहा है। हर माह नगर निगम 1 करोड़ 20 लाख रुपये वेतन, मेडिकल बिल व अन्य पर खर्च कर रहा है, जबकि आमदमी 25 से 27 लाख ही अर्जित हो रही है। ऐसे में नगर निगम खाली पदों को भरता है तो वेतन के लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed