{"_id":"6834499e51b6993b5202cda7","slug":"adventure-activities-of-bakhli-nature-park-will-be-outsourced-mandi-news-c-90-1-mnd1001-157312-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आउटसोर्स होंगी बाखली नेचर पार्क की साहसिक गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आउटसोर्स होंगी बाखली नेचर पार्क की साहसिक गतिविधियां
विज्ञापन
डीएफओ सुरेंद्र कश्यप ने कहा, दो जून तक मांगी निविदाएं
साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया कदम
......................
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। नाचन वनमंडल में पंडोह रेंज के बाखली नेचर पार्क में पर्यटकों के लिए साहसिक गतिविधियों का संचालन आउटसोर्स पर करने की तैयारी है। वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) नाचन सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि स्काई लाइन, वर्मा ब्रिज और जिप लाइन जैसी गतिविधियां पांच वर्ष के लिए निजी हाथों में दी जाएंगी। निविदा प्रक्रिया के तहत 2 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 20,000 रुपये अर्जित धनराशि और 50,000 रुपये सुरक्षा जमा तय की गई है। यह कदम क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार सृजन के लिए उठाया गया है। डीएफओ ने बताया कि बोलीदाताओं को स्थल का निरीक्षण करना अनिवार्य है और निविदा उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जानी है। अनुबंध के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं होना चाहिए।
आयुर्वेदिक मसाज और स्पा की सुविधा
बाखली पार्क में पहले से मौजूद आयुष वेलनेस सेंटर का संचालन भी आउटसोर्स किया जा रहा है। यहां पर्यटकों को केरल की तर्ज पर आयुर्वेदिक मसाज और स्पा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 1,20,000 रुपये की अर्जित धनराशि और 50,000 रुपये की सुरक्षा जमा तय की गई है। डीएफओ सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि यह सेंटर भी पांच वर्ष के लिए आउटसोर्स होगा, जिससे पर्यटकों को स्वास्थ्य और विश्राम का अनुभव मिलेगा।
............