फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Adolescent girls in the age group of 14 to 15 will be vaccinated near their doorsteps.

Mandi News: 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों को घर-द्वार के समीप लगेगी वैक्सीन

Wed, 06 May 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Adolescent girls in the age group of 14 to 15 will be vaccinated near their doorsteps.
अपनी बच्चियों को बीमारियों से बचाने के लिए आगे आएं अभिभावक : डॉ. दिनेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। स्वास्थ्य विभाग अब 14–15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए घर के पास ही एसपीवी वैक्सीन सुविधा देगा। पहले 69 चिन्हित केंद्रों पर जाना पड़ता था, जिससे कई किशोरियां टीकाकरण से वंचित रह जाती थीं। अब 2 किमी के दायरे में वैक्सीन उपलब्ध होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में डिस्पेंसरी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जाएगा।


मंडी जिले में 7,000 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य है, जिनमें अब तक 1,805 का टीकाकरण हो चुका है। आशा कार्यकर्ताओं की मदद से पात्र किशोरियों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैली भ्रांतियों के कारण कुछ अभिभावक टीकाकरण से हिचकिचा रहे हैं, जिन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण कराकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed