{"_id":"688fa9d539caf3fd99090a02","slug":"action-will-be-taken-against-the-woman-on-false-complaint-of-rape-mandi-news-c-90-1-mrt1064-164721-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दुष्कर्म की झूठी शिकायत पर महिला के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दुष्कर्म की झूठी शिकायत पर महिला के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत झूठी पाए जाने पर बल्ह पुलिस ने पंजाब की महिला की शिकायत को रद्द कर दिया है। अब महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में रेड रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब महिला को न्यायालय में पेश करवाने की तैयारी है। उसके बाद महिला पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब की महिला ने 30 मई को बल्ह पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बल्ह पुलिस ने विशेष टीम गठित कर पंजाब भिजवाई थी। डेढ़ माह तक चली गहन जांच के बाद सामने आया कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी है। महिला की ओर से लगाए सभी आरोप झूठे पाए गए। बल्ह थाना प्रभारी संजय ने बताया कि मामले में रेड रिपोर्ट बना दी गई है तथा जल्द ही न्यायालय में महिला को पेश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या है मामला
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पीड़िता का आरोप था कि वह पंजाब की रहने वाली है। एक बेटा है और पति विदेश में कार्यरत हैं। 22 मई को वह दिल्ली से घर की तरफ जा रही थी। रात 10:00 बजे मोहाली में एक इनोवा रुकी। उसमें से एक लड़की निकली और उसने उसे जबरदस्ती इनोवा में बिठा दिया। 23 मई की सुबह नेरचाैक के आसपास कहीं गाड़ी रुकी और उन लोगों ने सामूहिक रूप से याैन शोषण किया। इसके बाद गाड़ी से उतार दिया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से वापस अपने घर पंजाब के लिए गाड़ी पकड़ी और चली गई। महिला का कहना था कि वह आरोपियों को नहीं जानती है।