फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action will be taken against careless consumers in garbage collection

Mandi News: गारबेज कलेक्शन में लापरवाह उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई

Mon, 05 Aug 2024 07:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against careless consumers in garbage collection
पार्षदों की बैठक में पार्कों की सुंदरता और पार्किंग सुविधा बढ़ाने के भी प्रस्ताव पारित किए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी) । नगर परिषद जोगिंद्रनगर की मासिक बैठक सोमवार को परिषद कार्यालय में हुई। बैठक में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना में लापरवाह उपभोक्ताओं पर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया। इसमें ऐसे में उपभोक्ताओं की सूची सार्वजनिक कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सालाना 45 लाख रुपये की डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत सैकड़ों उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की वसूली को लेकर नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने अब सख्त रुख अपनाते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि विकास कार्यों में धीमी रफ्तार बर्दाश्त नहीं होगी। संबंधित ठेकेदारों को विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता पर भी अधिक ध्यान रखने का आह्वान किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में सीवरेज सुविधा से महरूम करीब 200 उपभोक्ताओं को जल्द कनेक्शन दिलाने के लिए 20.93 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जल शक्ति विभाग को उपलब्ध करवाई जाएगी। हर वार्ड में एलईडी लाइट लगाने, पक्के रास्तों के निर्माण पर भी प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

धरवाल ने बताया कि मासिक बैठक में पूर्व में संचालित करीब 50 लाख के विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद सभी वार्डों के प्रस्तावित नए विकास कार्यों की भी स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं बीपीएल परिवारों में भी पात्रों को शामिल करने का निर्णय लिया। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए वाटिका में छोटे बच्चों के मंनोरंजन के लिए स्थापित झूलों के सुधार और विस्तार का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कुछ अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पार्षद राजीव कुमार, ममता कपूर, शिखा देवी, प्यार चंद, शीला देवी, मनोनित पार्षद सुनील कुमार, रंजन शर्मा, हेम राज, प्रशांत शर्मा ने वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों को धरातल में उतारने और पूर्व में चल रहे कार्यों में तेजी लाने की बात रखी। बैठक में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के लंबित भुगतान को वसूलने, वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के विस्तार, शहरी क्षेत्र की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर भी प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed