फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused Ved Prakash arrested after being absconding for a week.

Mandi News: एक सप्ताह गायब रहने के बाद आरोपी वेद प्रकाश गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accused Ved Prakash arrested after being absconding for a week.
स्कूटी सवार बहू-ससुर को गाड़ी से टक्कर मारने और कुचलने के प्रयास का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के मलथेहड़ गांव में जमीन विवाद के बाद स्कूटी सवार बहू-ससुर को वाहन से टक्कर मारकर कुचलने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद करीब एक सप्ताह तक गायब रहे आरोपी को पुलिस ने वीरवार को मंडी शहर से पकड़ा। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना के समय इनोवा में आरोपी अकेला था। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि आगे से कोई वाहन नहीं आ रहा था और इनोवा ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों दूर जा गिरे। घायल जय किशन अभी एम्स बिलासपुर में भर्ती हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को घटना वाले दिन दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई थी। मेडिकल जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद एक पक्ष वहां से चला गया। कुछ घंटे बाद सानू देवी अपने ससुर जय किशन के साथ स्कूटी से घर जा रही थीं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में इंतजार कर वाहन से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की नियमानुसार जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ कर तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed