फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AMRU: Seats allocated to 326 candidates in Paramedical and B.Pharma (Ayurveda) counseling; list released.

एएमआरयू: पैरामेडिकल और बीफार्मा आयुर्वेद की काउंसलिंग में 326 को सीटें आवंटित, सूची जारी

Mon, 07 Sep 2026 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 08:16 PM IST
सार

सबसे अधिक सीटें आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में आवंटित हुई हैं। अभ्यर्थियों को मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, मेडिकल लेबोरेटरी साइंस और एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी समेत अन्य पाठ्यक्रमों में सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
AMRU: Seats allocated to 326 candidates in Paramedical and B.Pharma (Ayurveda) counseling; list released.
अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक।

विस्तार

पैरामेडिकल और बीफार्मेसी (आयुर्वेद) में दाखिले का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी ने पहली काउंसलिंग का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। इस चरण में 326 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कोर्सों और संस्थानों में सीटें आवंटित की हैं। सबसे अधिक सीटें आईजीएमसी शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में आवंटित हुई हैं। अभ्यर्थियों को मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, मेडिकल लेबोरेटरी साइंस और एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी समेत अन्य पाठ्यक्रमों में सीटें मिली हैं। बीफार्मेसी (आयुर्वेद) के अभ्यर्थियों को जोगिंद्रनगर के शानन स्थित कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक फार्मास्युटिकल साइंसेज में सीटें आवंटित की गई हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने बताया कि जारी सीट अलॉटमेंट सूची प्रोविजनल है और इसमें बदलाव संभव है। किसी भी गलती या आपत्ति की स्थिति में अभ्यर्थी 8 सितंबर को सुबह 11 बजे तक निर्धारित ई-मेल पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर संबंधित श्रेणी का लाभ नहीं मिलेगा। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट को अंतिम प्रवेश का अधिकार नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed