{"_id":"5d77e7818ebc3e93c02af907","slug":"accident-mandi-news-sml3070189170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड में सवारियों से भरी बस बेकाबू , चारदिवारी तोड़ी, कार को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड में सवारियों से भरी बस बेकाबू , चारदिवारी तोड़ी, कार को नुकसान
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंडी फटाफट
जोगिंद्रनगर बस अड्डे में दुर्घटनाग्रस्त हुई परिवहन निगम की बस और क्षतिग्रस्त कार के नजदीक एकत्र
- फोटो : Mandi
Link Copied
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में गलमाठा के लिए जा रही यात्रियों से भरी बस स्टार्ट होते ही अनियंत्रित हो गई और सीधे चारदीवारी से जा टकराई। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन बस पर नियंत्रण नहीं पा सका। इस दौरान बस स्टैंड में अफरातफरी मच गई। बस की चपेट में आकर एक कार और वाईफाई का खंभा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्रियों को चोटें नहीं आईं। मंगलवार को अवकाश के दिन बस स्टैंड में भीड़ नहीं थी। अगर वर्किंग डे में यह हादसा होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अड्डे के बाहर पार्क कार में चालक भी सवार था। जो हादसे के महज कुछ क्षण पहले ही बाहर निकल आया था। हादसे की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। अस्पताल की 108 एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। हादसे का कारणों की पुलिस जांच कर रही है। जोगिंद्रनगर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि बस अड्डे में परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया था। हादसे के कारणों का पता लगा रहे हैं। बस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।