फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   accident in mandi

बदीरन के पास खाई में गिरी वैन, जीजा-साली की मौत

Thu, 01 Oct 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
accident in mandi
नगवाईं (मंडी)। पनारसा-फर्श संपर्क मार्ग पर बदीरन गांव के पास बुधवार देर रात को एक वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हुई है। मृतकों की पहचान कार चालक प्रेम सिंह पुत्र कर्म चंद निवासी बाजा, तहसील औट और सविता देवी पत्नी हेम चंद निवासी फर्श, डाकघर नगवाईं के रूप में हुई है। ये दोनों जीजा-साली हैं। हादसे में चालक प्रेम सिंह की पत्नी शांति देवी घायल हुई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देररात एक वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला और नगवाईं अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चालक प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि सविता देवी ने आईजीएमसी जाते वक्त दम तोड़ दिया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि तीनों वैन में सवार होकर फर्श जा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार हो सकता है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed