{"_id":"10693fb37a5515c76124ed97915a25fb","slug":"abvp-strike-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवा रंग में रंगी छोटी काशी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा रंग में रंगी छोटी काशी मंडी
Updated Sat, 03 Oct 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मंडी में चल रहे प्रांतीय सम्मेलन के चलते इन दिनों छोटी काशी भगवा के रंग में रंगी हुई है। शनिवार को प्रदेश भर से 80 कॉलेजों से आए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में रैली निकाली। इस दौरान वंदेमातरम और परिषद के नारों से मंडी शहर गूंज उठी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। रैली का नेतृत्व में एबीवीपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन
प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार दोपहर बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ब्यास सदन से मंडी सेरी मंच तक रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में अधिवेशन में भाग ले रहे प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम और परिषद के जमकर नारे लगाए, साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। सेरी मंच पर आयोजित सभा में परिषद के नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
परिषद के राष्ट्रीय सचिव निखिल निरंजन ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार छात्र आंदोलन को दबाने का काम कर रही है जिसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों को भुगतना पड़ेगा। सेरी मंच पर प्रदेश के विभिन्न छात्र नेताओं ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान (रूसा), छात्र संघ चुनावों को बंद करने, शिक्षा के निजीकरण और व्यापारीकरण पर जमकर हमला बोला। सेरी मंच से राष्ट्रीय सचिव के अलावा प्रदेश सचिव आशीष सिक्टा, अरूण वर्मा, अर्जुन, हिमांशु, अंकिता, अश्वनी और कोमल आदि छात्र नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। अधिवेशन में प्रदेश भर से 80 कॉलेजों के करीब आठ सौ कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन