फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   aashuta and gurusha top

सीबीएसई साइंस में आशुता और कॉमर्स में गुरुषा जसवाल प्रथम

Sat, 21 May 2016 11:09 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 21 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
aashuta and gurusha top
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी में सीबीएसई जमा दो परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थी प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया तथा अभिभावकों के साथ - फोटो : अमर उजाला
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ने जमा दो साइंस और कॉमर्स के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में पिछले सालों का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साइंस में आशुता ठाकुर ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि सिद्धार्थ सिंह ने  94.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा प्राजवी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स में गुरुषा जसवाल ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। निकिता नरुला और गुरकिरण वेदी ने 86.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा शर्मिष्ठा ने 81.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉमर्स की गुरकिरण बेदी और गुरुषा जसवाल ने शारीरिक शिक्षा में पूरे अंक यानी 100 अंक हासिल कर इतिहास रचा है। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष विज्ञान संकाय में कुल 68 और कॉमर्स में 21 विद्यार्थियों ने जमा दो की परीक्षा दी थी। दोनों संकायों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

    विज्ञान संकाय में अभिषेक कुमार ने 92.6, प्रांजल 92.4, हरित गुलेरिया 90.8, कनिका और उत्कर्ष 89.4, इशानी 87, क्षितिज सरोच 86.6 और हरजीत ने 85.8, आशीष, पीयूष, अमितोज 85.4, आर्यन, लोकव्य 80.2, आशुतोष बैंस ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि, वाणिज्य संकाय में अरुंधती ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी है। उन्होंने सोमवार 23 मई को स्कूल में अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed