{"_id":"575ac23e4f1c1b261d9c5317","slug":"aap-againest-name-plate-on-poors-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने किया गरीबी का फट्टा लगाने का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने किया गरीबी का फट्टा लगाने का विरोध
मंडी
Updated Fri, 10 Jun 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
बैठक के बाद आप के प्रदेश संयोजक सुथांत और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डा. राजन सुशांत ने बीपीएल व आईआरडीपी में चयनित परिवारों के घरों के बाहर गरीबी की पट्टिका लगाने का विरोध किया है। मंडी के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि गरीबों के घरों के बाहर गरीबी का फट्टा लगाने की बजाए प्रदेश सरकार अपात्र लोगों को बीपीएल सूची से बाहर निकालने का कार्य करे। डा. सुशांत ने कहा कि आगामी विस चुनावों में प्रदेश कांग्रेस सरकार और भाजपा अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
भाजपा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई लगातार बढ़ रही है। लेकिन, केंद्र सरकार इस पहलू पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद आय से अधिक संपत्ति मामले में उलझे हुए हैं। ऐसे में प्रदेश का विकास कैसे संभव है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में नकल की खबरों से प्रशासन और सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। इसके अलावा नेरचौक मेडिकल कॉलेज को शुरू करने में हो रही देरी पर डा. राजन सुशांत ने तल्खी दिखाई है। उन्होंने केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को कॉलेज को एम्स बनाने की सलाह दी है। बैठक में जोनल इंचार्ज शेर सिंह, पारो देवी, उमेश गौतम, कविता, हरदेव सिंह, पूर्ण चंद, राजेंद्र पाल सहित अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन