{"_id":"68126e0c364c10130a0ac162","slug":"a-swarm-of-bees-attacked-a-family-one-person-is-seriously-injured-mandi-news-c-90-1-ssml1045-154742-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मधुमक्खियों के झुंड ने किया परिवार पर हमला, एक व्यक्ति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मधुमक्खियों के झुंड ने किया परिवार पर हमला, एक व्यक्ति गंभीर
Thu, 01 May 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 01 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन मधुमखियों के हमले से घायल लोग। स्त्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : जिला अस्पताल में लगे वाटर कूलर से निकलते गर्म पानी से प्यास बुझाने को मजबूर तीमारदार।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के कमेहड़ गांव में बुधवार शाम खेतों में काम कर रहे एक परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में नाना-नानी और उनकी दोहती घायल हो गए।
इनमें 65 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के दौरान तीनों ने जान बचाने के लिए खेतों में इधर-उधर भागने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों के डंक से बच नहीं पाए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें किसी तरह बचाया।
इसके बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान गिलो राम (65), उनकी पत्नी कमला देवी (60) और 15 वर्षीय दोहती तानिया निवासी कमेहड़ के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार गिलो राम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। संवाद

जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन मधुमखियों के हमले से घायल लोग। स्त्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : जिला अस्पताल में लगे वाटर कूलर से निकलते गर्म पानी से प्यास बुझाने को मजबूर तीमारदार।
विज्ञापन