फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A stone fell on a moving bus near Jhiri Nature Park, a girl got injured

Mandi News: झीड़ी नेचर पार्क के पास चलती बस पर गिरा पत्थर, बच्ची घायल

Fri, 12 Sep 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Sep 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
A stone fell on a moving bus near Jhiri Nature Park, a girl got injured
झीड़ी नेचर पार्क में पत्थर टकराने से क्षतिग्रस्त हुई बस। संवाद
नगवाईं (मंडी)। मनाली से हरिद्वार जा रही एचआरटीसी बस पर वीरवार शाम झीड़ी नेचर पार्क के पास पहाड़ी से पत्थर गिर गया। घटना में बस में सवार एक बच्ची घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस में सवार एक युवक पहाड़ी से गिरे मलबे की वीडियो बना रहा था। इसी बीच पहाड़ी से तेज गति से पत्थर आया और बस से टकरा गया। बस के साइड के दो शीशे भी टूट गए और एक बच्ची गंभीर घायल हो गई। घटना के बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी और सूझ बूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को नगवाईं अस्पताल पहुंचाया। यहां बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया गया और कुल्लू अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

बता दें कि झीड़ी से लेकर पंडोह के बीच लगातार भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाएं पेश आ रही हैं। मंडी से कुल्लू के बीच सफर किसी के खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed