फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A large dam collapses near Jagar drain, putting four families in danger.

Mandi News: जागर नाले के पास बड़ा डंगा ढहा, खतरे में चार परिवार

Thu, 09 Apr 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A large dam collapses near Jagar drain, putting four families in danger.
मंडी-पंडोह फोरलेन का एक हिस्सा क्षतिगस्स्त
विज्ञापन

वन-वे करना पड़ा यातायात, जाम की स्थिति बनती रही
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी-पंडोह फोरलेन में बुधवार सुबह जागर नाले के पास सड़क किनारे बना विशालकाय डंगा अचानक भरभराकर ढह गया। इससे करीब 35 मीटर सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। सुबह पहले इस डंगे में दरारें आईं, फिर दोपहर को ढह गया।
जानकारी के अनुसार यह डंगा हाल ही में निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना के तहत तैयार किया गया था, लेकिन बरसात शुरू होने से पहले ही इसका ढह जाना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इसी स्थान पर पहले भी डंगा गिर चुका है, जिसे कंपनी द्वारा दोबारा बनाया गया था। घटना के बाद आसपास बने अन्य डंगों में भी दरारें पड़ गई हैं, जिससे खतरा और अधिक बढ़ गया है। सड़क किनारे रहने वाले करीब चार परिवारों के घरों पर संकट मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ कड़ा रोष जताते हुए प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीण सूरत राम, मनोज और पूर्व प्रधान भूषण ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोग एसडीएम सदर मंडी से भी मिले और जल्द से जल्द उचित समाधान की मांग उठाई। लोगों ने प्रभावित क्षेत्र का तुरंत निरीक्षण कर सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित करने और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, सड़क धंसने के कारण यातायात एकतरफा कर दिया गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। आर्मी कैंप के पास कुछ वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो गए। सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु रूप से चलाया। इस बारे में केएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या ने बताया कि इस जगह मिट्टी की सेटलमेंट हो रही है, जिस कारण डंगा गिरा है। डंगे को अब विशेषज्ञों से विचार विमर्श करके नए सिरे से लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed