फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A fee will have to be paid for parking the vehicle.

Mandi News: वाहन खड़ा करने के लिए देना होगा शुल्क

Sat, 03 Oct 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A fee will have to be paid for parking the vehicle.
नेरचौक में सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था शुरू
विज्ञापन

मेन चौक से मेडिकल कॉलेज तक तय हुई पार्किंग सीमा
दोपहिया वाहनों को तीन घंटे के लिए 20 और एलएमवी को 30 रुपये चुकाना होगा शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। अब नेरचौक में सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर वाहन चालकों को शुल्क अदा करना होगा। शहर में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए शुल्क आधारित पार्किंग व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके तहत वाहन चालकों को निर्धारित शुल्क देकर ही पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे। व्यवस्था शुरू होने से सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या कम होने और राहगीरों व मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
पार्किंग में दोपहिया वाहनों के लिए तीन घंटे तक 20 रुपये, तीन से छह घंटे के लिए 30 रुपये और छह से 24 घंटे के लिए 40 रुपये शुल्क तय किया गया है। दोपहिया वाहनों का मासिक पास 800 रुपये में मिलेगा। वहीं, चौपहिया वाहनों के लिए तीन घंटे तक 30 रुपये, तीन से छह घंटे के लिए 40 रुपये और छह से 24 घंटे के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। चौपहिया वाहनों का मासिक पास 1200 रुपये रहेगा। सभी शुल्क पर 18 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अतिरिक्त लगेगा। सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई जगह वाहनों के कारण सड़क किनारे पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती थी।
विज्ञापन

नगर परिषद मेन चौक से मेडिकल कॉलेज की ओर सड़क के दोनों किनारों पर पार्किंग की सीमा निर्धारित करने के लिए लाइनें लगाएगी। इन लाइनों के भीतर ही वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे सड़क पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने पर अंकुश लगेगा और राहगीरों के लिए जगह उपलब्ध होगी। उधर, नगर परिषद नेरचौक के कार्यकारी अधिकारी हितेश ने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed