फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   स्क्रब टाइफस के छह मामले पॉजिटिव

स्क्रब टाइफस के छह मामले पॉजिटिव

Thu, 18 Sep 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Thu, 18 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
स्क्रब टाइफस के छह मामले पॉजिटिव
विज्ञापन

मंडी। जिला में स्क्रब टाइफस के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्क्रब टाइफस से पीड़ित छह रोगी पाए गए हैं। इस बात का खुलासा लैब रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में 12 में से छह रोगियों में सामान्य बुखार व छह में स्क्रब टाइफस बताया गया है। स्क्रब टाइफस से पीड़ित रोगी जिला के नागचला, पधर, सध्याणा, चक्कर, बालीचौकी और मांडल क्षेत्र से संबंध रखते हैं। सभी रोगियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया है। स्क्रब टाइफस के बढ़ते पॉजिटिव मामलों से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में घासनियां काटने का सीजन शुरू होते ही स्क्रब टायफस का कहर बढ़ गया है। जिसके चलते अस्पताल व स्वास्थ्य संस्थानों में तेज बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में स्क्रब टाइफस से संभावित तौर पर पीड़ित 12 रोगियों को खून जांच के लिए लैब भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट कल आएगी। इस सीजन में अब तक 46 रोगियों में स्क्रब टाइफस पॉजीटिव पाया गया है। 350 से अधिक रोगियों का खून जांच के लिए भेजा जा चुका है। वहीं, स्क्रब टाइफस से आईजीएमसी शिमला में दो लोगों व चंडीगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने स्क्रब टाइफस से पीड़ित छह रोगियों के आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता गतिविधियां करवाई जा रही हैं। बीमारी से पीड़ित व संभावित रोगियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed